Breaking News: यूपी में गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर एक फोन पर दूर होगी गन्ना किसानों की मुश्किलें 24 घंटे पा सकेंगे यें सुविधाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना किसानों के लिए टोल फ्री कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है अब उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान एक फोन कॉल अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
यूपी में गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना किसानों के लिए टोल फ्री कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी किसान एक फोन कॉल पर अपनी समस्याओं का समाधान आ सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग के मुख्यालय पर इस कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कॉल सेंटर के श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने और सुझावों को लेकर कंट्रोल रूम एन कंप्यूटिंग सिस्टम ई.पी.बी एक्स इंटरकॉम और वेब बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसी सुविधाओं से जोड़ा गया है जिसमें किसानों के लिए
अब टोल फ्री नंबर 1800 121 3203 पर अनुभवी गन्ना किसानों को 24 घंटे सुविधा प्रदान कराई जाएगी जिसके माध्यम से किसान अपनी सारी समस्याओं को बता कर इसका निदान पा सकते हैं।
गन्ना पर्ची कैलेंडर दखे Caneup.in 2023 24 e ganna Parchi calendar
गन्ना मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी कॉल सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा
गन्ना विभाग के मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी में कॉल सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टोल फ्री कंट्रोल रूम के कार्मिकों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किए जाने के लिए कंट्रोल रूम को उच्च तकनीकी सुविधाओं से जोड़ा गया है जिसके लिए प्रदेश के गन्ना किसानों को 24 घंटे सुविधा प्रदान कराई जाएगी एवं किसानों की समस्याएं सुनी जाएगी और उनका निदान पूर्ण रूप से करा जाएगा।
अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी ने अपनी वार्ता में बताते हुए कंट्रोल रूम मैं टोल फ्री नंबर पर कॉल करने वाले प्रदेश के सभी गन्ना किसानों को कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए यहां कार्मिकों के अवकाश की अवधि में कार्य करने के लिए दक्ष और अनुभवी कार्मिकों बैकअप टीम का गठन किया गया है। आरके बूसारेड्डी ने बताया कि किसान गन्ने की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए विभागीय टोल फ्री नंबर 1800 121 3203 पर कॉल करके सर्वे एवं गन्ना सट्ट और गन्ना पर्ची एवं गन्ने की खेती से किसी प्रकार की भी जुड़ी समस्याओं की जानकारियों से संबंधित जानकारी एवं सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।
विभागीय नोडल अधिकारी द्वारा प्रतिदिन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया जाएगा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान भी कराए जाएंगे तकनीकी व्यवस्थाओं से किसानों को दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे एवं अब किसान घर बैठे ही एक फोन कॉल पर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।