धान की खेती में अच्छी ग्रोथ के लिए कौन-कौन सी खाद डालनी चाहिए ? Which fertilizers should be applied for good growth in paddy cultivation?
धान की खेती में अच्छी ग्रोथ भारत प्राचीन समय से ही कृषि प्रधान देश रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलें उच्च स्तर पर उगाई जाती है। जिन में धान की फसल भी अहम भूमिका निभाती है। धान का उत्पादन भारत में उच्च स्तर पर किया जाता है। किंतु वर्तमान समय में फसलों को उगाना बेहद मुश्किल हो चुका है
क्योंकि इस समय फसलों में तरह-तरह की बीमारियां और रोग आने के कारण देश का किसान बहुत परेशान हो चुका है किंतु आज देश के सभी किसानों को अधिक पैदावार और फसल में लगने वाली तरह-तरह की बीमारियों से किस तरह बचा जाए एवं खेती में अच्छी ग्रोथ के लिए कौन-कौन सी खाद डालनी चाहिए आज हम अपने इस लेख के माध्यम से समझाएंगे
धान की अच्छी और ज्यादा पैदावार के लिए खेत में खेत की जुताई के समय 100 से 150 कुंतल पर हेक्टेयर गली हुई गोबर की खाद खेत में डाली तथा उर्वरक में 120 से 130 किलोग्राम नत्रजन 60 किलोग्राम फास्फोरस एवं 60 किलोग्राम पोटाश तत्व के रूप में धान की खेत में प्रयोग करें।
धान की फसल में खरपतवार ना करने के लिए खुरपी या रोटावेटर का प्रयोग करते हैं। एवं रसायन वध से
अपने क्षेत्र के अनुसार फसल की किस्म का चयन करें
धान की अच्छी पैदावार करना चाहते हैं तो धान की फसल लगाने से पहले अपनी क्षेत्र के हिसाब से फसल का चयन करें। अभी आप अपनी फसल की अधिक पैदावार कर सकते हैं।
बीजों का बदलाव करने से नहीं लगेगा रोग।
वर्तमान समय में धान की फसलों के साथ-साथ अन्य फसलों में भी तरह-तरह की बीमारियां आ रही है किंतु यदि आप बीजों का बदलाव करने से फसल में किसी प्रकार का फसल में रोग नहीं लगेगा
किस विधि द्वारा करें धान की रोपाई जाने?
धान की फसल की रोपाई करने की सबसे अच्छी विधि एस आर आई से रोपाई करें। इस विधि द्वारा रोपाई करते समय एक जगह पर एक से दो पौधों की रोपाई करनी चाहिए। पौधे से पौधे और कतार से कतार के बीच की दूरी 20 सेमी रखनी चाहिए। रोपाई के 4 से 5 दिन के अंदर पडीमेथेलीन 30 ई.सी.क 3.3 लीटर मिलाकर रोपाई करें।